Introduction
We're here with 20 popular hindi worship song lyrics. Hope these lyrics will be helpfull for you. These song are often sung during church services.
- 1. करता हूँ मैं तेरी चिन्ता
- 2. कितना हसीन वादा किया खुदावंद ने
- 3. उसने दाखरस और तेल उण्डेल
- 4. हो जय जयकार जय जयकार करें
- 5. यीशु तेरा नाम है कितना सुंदर
- 6. एक आग हर दिल में हमको जलाना है
- 7. आसमानों में होगा, मेरा भी एक मकान
- 8. आवाज उठाएंगे, हम साज बजाएंगे
- 9. आशीष तुमसे चाहते हैं
- 10. आराधना में है चंगाई
- 11. आए हैं हम तेरे चरणों में
- 12. आत्मा प्रभु का, प्रेमी आत्मा प्रभु का
- 13. आत्मा मण्डलाता पवित्र आत्मा मण्डलात
- 14. आनन्द आनन्द आनन्द है
- 15. आराधना हो आराधन
- 16. आखिरी नरसिंगा फूँका जानेवाला है
- 17. अपनों को तो इस दुनिया में सभी प्यार करते हैं
- 18. नीले आसमां के पार जाएंगे
- 19. उठाते है तेरा नाम, तेरी स्तुति करते हुए
- 20. जागो सोने वालो, वक्त जाने लगा
1. करता हूँ मैं तेरी चिन्ता
करता हूँ मैं तेरी चिन्ता
तू क्यों चिन्ता करता है... (2)
आँसुओं के घाटियों में,
हाथ न छोडूंगा तेरा... (2)
Verse 1:
मेरी महिमा तू देखेगा,
खुद को मेरे हाथों में दे दे... (2)
मेरी शक्ति में, तुझको देता हूँ
चलाऊँगा हर दिन मेरी कृपा में ... (2)
Verse 2:
सभी तुझको भूलेंगे तो भी
क्या मैं तुझको भूलूंगा कभी... (2)
अपने हाथों में तुझे उठाकर चलाऊँगा
हर दिन इस जहाँ में... (2)
Verse 3:
अब्राहम का मैं, परमेश्वर हूँ,
अद्भुत कार्य क्यों न करूँगा ... (2)
लाल सागर में रास्ता दिया,
आज भी मैं करने के योग्य हूँ... (2)
2. कितना हसीन वादा किया खुदावंद ने
कितना हसीन वादा किया खुदावंद ने
जहाँ दो या तीन जमा हो मैं हाजिर हूँ उनमें।
Verse 1:
तुझे अकेला ना छोहूँ मैं
रूह अपनी भेजूँ (2)
तुझे अनाथ भी ना छोडूं
एक मददगार भेजूँ
यीशु के सिवा इस जग में
बात कही किसने
जहाँ दो या तीन जमा
मैं हाजिर हूँ उनमें
Verse 2:
दस्तक वो देता है
चाहे हर दिल में आना (2)
भरता उसको रूह से अपनी
जिसने उसे जाना
जिसका बने है माली
वो कलिया लगे खिलने
जहाँ दो या तीन जमा हो
मैं हाजिर हूँ उनमें।
Verse 3:
रूहे पाक जो हाजिर है
कहे खुशामदीद (2)
इज्जत, दौलत, हशमत जिसकी
उसकी करे तमदीद
रूह के शोले बरसे जब फिर,
बदन लगे जलने
जहाँ दो या तीन जमा हो
मैं हाजिर हूँ उनमें
3. उसने दाखरस और तेल उण्डेला
उसने दाखरस और तेल उण्डेला
मेरी आत्मा को चंगा किया।
यरीहो के अधमुआ पड़ा
उसने दाखरस और तेल उण्डेला।
यीशु... (3) मैंने उसे पा लिया (3)
मैंने यीशु को पा लिया।
4. हो जय जयकार जय जयकार करें
हो जय जयकार जय जयकार करें
Verse 1:
वह है हमारा राजा,
दुःख संकट से बचाता
हम पर अपनी करुणा करता
और करता उपकार
क्यों न उस पर तन मन वारें
दें अपना अधिकार।
Verse 2:
स्वर्ग है उसका सिंहासन,
पृथ्वी बनी है आसन
आकाश उसकी महिमा बताएँ,
हस्तकला को दिखाएँ
सारी पृथ्वी उसकी रचना
उसका ही है प्रताप।
Verse 3:
उस पर जिसका भरोसा
वह तो कभी न गिरेगा
चाहे बीमारी, चाहे गरीबी,
चाहे हो अकाल
सब संकट से सब कष्टों से
हो जाएगा पार।
5. यीशु तेरा नाम है कितना सुंदर
यीशु तेरा नाम है कितना सुंदर
यीशु तेरा नाम है कितना पावन... (2)
Verse 1:
तुझमें मिली है हमको क्षमा
तुझमें मिला है नया जीवन... (2)
Verse 2:
तुझमें मिली है हमको कृपा
तुझमें हुए है हम पावन... (2)
Verse 3:
तुझमें मिली है हमको शिफा
तुझमें मिला है अनंत जीवन... (2)
6.एक आग हर दिल में हमको जलाना है
एक आग हर दिल में हमको जलाना है,
भटके हुए जीवन को, प्रभु से मिलाना है।
Verse 1:
संसार की आशा भरी नज़रें हम ही पर है,
उद्धार का सन्देश भी कांधों के ऊपर है,
एक दीप से लाखों दिये हमको जलाना है,
भटके हुए जीवन को, प्रभु से मिलाना है।
Verse 2:
इतने सरल ये रास्ते, फिर न खुले होंगे,
प्रचार का अवसर हमें फिर ना मिले होंगे।
तैयार रहना कल हमें खुद को मिटाना है,
भटके हुए जीवन को, प्रभु से मिलाना है।
7. आसमानों में होगा, मेरा भी एक मकान
Chorus
आसमानों में होगा, मेरा भी एक मकान
जिसमें रहेंगे हम जाके छोड़ेंगे
जब ये जहान।
Verse 1:
मैं काहे घबराऊं मेरा भरोसा वही
जिसने किया है ये वायदा,
वायदा है सच्चा सही जगह बनाऊँगा जाके,
अपने पिता के यहाँ।
Verse 2:
लिखा गया मेमने की पुस्तक में
मेरा भी नाम
मुझ पापी पर हुआ था
उसके फज़ल का काम
उसने बचाया है मुझको,
वो है बड़ा मेहरबान।
8. आवाज उठाएंगे, हम साज बजाएंगे
आवाज उठाएंगे, हम साज बजाएंगे
है यीशु महान अपना, यह गीत सुनाएंगे।
Verse 1:
संसार की सुन्दरता में,
यह रूप जो तेरा ही
इन चाँद सितारों में,
है अक्स जो तेरा ही
महिमा की तेरी बातें,
हम सब को बताएंगे
है यीशु महान अपना,
यह गीत सुनाएंगे।
Verse 2:
दिल तेरा खजाना है,
एक पाक मोहब्बत का
थाह पा न सका कोई,
सागर है तू उल्फत का
हम तेरी मोहब्बत से
दिल अपना सजाएंगे
है यीशु महान अपना,
यह गीत सुनाएंगे।
Verse 3:
न देख सका हमको,
तू पाप के सागर में
और बनके मनुष्य आया,
आकाश से सागर में
मुक्ति का तू दाता है,
हम सबको बताएंगे
है यीशु महान अपना,
यह गीत सुनाएंगे।
9. आशीष तुमसे चाहते हैं
आशीष तुमसे चाहते हैं,
हे स्वर्गीय पिता, हम आते हैं।
Verse 1:
न कोई खुबी है, न लियाकत,
बक्शो हमको अपनी ताकत,
खाली दिलों को लाते हैं,
हे स्वर्गीय पिता, हम आते हैं।
Verse 2:
हमने बहुत खताएँ की है,
रहे निकम्मे जफाएँ की है,
शरम से सिर झुक जाते हैं,
हे स्वर्गीय पिता, हम आते हैं।
Verse 3:
तुम हो शक्तिमान प्रभुजी,
दया भी है अपार प्रभुजी
स्तुति हम सब गाते हैं,
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं।
Verse 4:
भूलों न इन बन्दों को तुम,
क्रूस पर दुःख जो सहते थे तुम,
उस ही प्रेम को चाहते हैं,
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं।
10. आराधना में है चंगाई
आराधना में है चंगाई
शरीर, प्राण, आत्मा में शान्ति
आनन्द देता है
जान से प्यारा प्रभु
प्रार्थना करें आराधना करें वो अच्छा है
कितना भला है... (2)
छुटकारा पाए हमेशा हालेलूय्याह... (2)
Verse 1:
माँगो तो तुम्हें मिलेगा,
ढूँढ़ोंगे तो तुम पाओगे
खटखटाओ खुलेंगी स्वर्ग की आशीषें
पाओ तुम उसे अभी...
प्रार्थना....
Verse 2:
प्रार्थना करो निरंतर प्रार्थना करो
विश्वास से ... (2)
धर्मी जन की प्रार्थना विश्वास की प्रार्थना
तोडती हैं सारे बन्धन...
प्रार्थना...
11. आए हैं हम तेरे चरणों में
Verse 1:
आए हैं हम तेरे चरणों में,
लेकर हम स्तुति... (2)
हालूय्याह... (4)
Verse 2:
प्यारे मसीहा आशीष दे हमें,
आत्मा से तू भर दे हमें... (3)
हालेलूय्याह... (4)
Verse 3:
हम बच्चे हैं परम पिता के,
बढ़ना है हमें वचनों में... (3)
हालेलूय्याह... (4)
Verse 4:
हम तैयार हैं यीशु तेरे लिए,
जल्दी आ तू हमको लेने... (3)
हालेलूय्याह... (4)
Verse 5:
मिलती है हमें तुझसे चंगाईयाँ,
देता है हमें पापों से मुक्ति... (3)
हालेलूय्याह... (4)
12. आत्मा प्रभु का, प्रेमी आत्मा प्रभु का
Verse 1:
आत्मा प्रभु का, प्रेमी आत्मा प्रभु का,
अभी तू आ जा हमारे बीच में,
अपनी आशीष उण्डेल... (2)
Verse 2:
दल दल के बीच में से,
दया से निकाला हमें... (2)
पाप हटाकर साफ कर दे,
अपनी सामर्थ से... (2)
Verse 3:
प्रभु के सीने में
मैं सिर रखके आराम पाऊँ... (2)
प्यासा हूँ मैं तेरे प्रति,
प्यार दिला मुझे अब... (2)
Verse 4:
आत्मा के वरदानों से,
तृप्त कर ले मुझे... (2)
जाग उठू मैं जलने पाऊँ,
ज्योति चमकी मुझमें... (2)
Verse 5:
जीवन दिया है तू ने,
तू जीवन दिलाऊँ मैं भी... (2)
जीवन जल की नदियाँ
मुझसे बहने पाए जग में... (2)
13. आत्मा मण्डलाता पवित्र आत्मा मण्डलात
आत्मा मण्डलाता पवित्र आत्मा मण्डलाता
पेन्तिकुस्त के दिन समान आत्मा मण्डलाता
Verse 1:
लंगड़े चलते हैं.... (4)
यीशु मसीह के नाम से लंगड़े चलते हैं
Verse 2:
अंधे देखते हैं.... (4)
यीशु मसीह के नाम से अंधे देखते हैं
Verse 3:
बहिरे सुनते हैं.... (4)
यीशु मसीह के नाम से बहिरे सुनते हैं
Verse 4:
गूंगे बोलते हैं.... (4)
यीशु मसीह के नाम से गूंगे बोलते हैं।
14. आनन्द आनन्द आनन्द है
Verse 1:
आनन्द आनन्द आनन्द है
अब्दी मोहब्बत से हमें प्रेम किया,
अपना बेटा हमें बना लिया
यह हमारा सौभाग्य है
हालेलूय्याह सदा गाएंगे,
हम प्रभु यीशु के लिए
Verse 2:
आनन्द आनन्द आनन्द है
आनन्द के तेल से मस्सा किया है
पवित्र स्थान में दाखिल किया,
यह हमारा सौभाग्य है
हालेलूय्याह सदा गाएंगे,
हम प्रभु यीशु के लिए
Verse 3:
आनन्द आनन्द आनन्द है
प्रभु की स्तुति करना आनन्द है
प्रभु की सेवा करेंगे सदा
यह हमारा सौभाग्य है
हालेलूय्याह यह सदा गाएंगे
हम प्रभु यीशु के लिए
15. आराधना हो आराधना
Verse 1:
आराधना हो आराधना,
खुदावंत यीशु की आराधना
सारे दिल से आराधना,
पूरे मन से आराधना
मेरे मसीहा की आराधना।
Verse 2:
जीवन दाता की आराधना
दूतों के संग आराधना,
भक्तों के संग आराधना
Verse 3:
शांति दाता की आराधना,
मुक्ति दाता की आराधना
पवित्र दिल से आराधना,
प्रेमी मन से आराधना।
16. आखिरी नरसिंगा फूँका जानेवाला है
1. आखिरी नरसिंगा फूँका जानेवाला है,
तेरा मेरा सबका यीशु आने वाला है।
तू कहाँ होगा... (4)
2. पहले जो मसीह में मुर्दे जी उठेंगे
बाकी जो हम ज़िन्दा है बदल जाएंगे
पल भर में देखो यह सब कुछ होने
वाला है। तू कहाँ होगा... (4)
3. तेरे दिल के सारे गम बदल जाएंगे
बीत गए जो लम्हें तेरे पास न आएंगे
दुनियाँ में तू तन्हा ही रह जाने वाला है।
तू कहाँ होगा... (4)
4. तेरी दौलत तेरी शोहरत काम न आएगी
ये सब चीजें प्यारे तेरे साथ न जाएगी
सब चीजों का खात्मा जल्दी होने वाला है
तू कहाँ होगा... (4)
17. अपनों को तो इस दुनिया में सभी प्यार करते हैं
Chorus
अपनों को तो इस दुनिया में सभी प्यार करते हैं
दुश्मन से भी तुम प्यार करना मसीहा सिखाते हैं
Verse 1:
एक गाल पर कोई मारे जो चाटा दूसरा गाल भी देना
ले जाए कोई एक मील जबरन दो मील तुम साथ जाना (2)
अपनों को तो अपना सब कुछ लोग देते हैं
दुश्मन पर भी सब कुछ लुटाना मसीहा सिखाते हैं
Verse 2:
जो दे तुमको काँटे उनका दामन फूलों से भर दो
प्रभु ने तुमको माफ किया तुम भी सबको माफ कर दो (2)
अपनों को ती गुनाहों की माफी सब लोग देते
दुश्मन को भी माफ करना मसीहा सिखाते हैं
Verse 3:
अपनों को जैसा वैसा ही अपने पड़ोसी से प्यार करो तुम
यीशु मरा तेरे पापों के कारण यह विश्वास करो तुम
अपनों को तो लोग यहाँ पर ऐतबार करते हैं
ये खुदा पे विश्वास करना मसीहा सिखाते हैं
18. नीले आसमां के पार जाएंगे
Chorus:
नीले आसमां के पार जाएंगे
मेरा येशु रहता वहां (2)
हम मिलेंगे बादलों पर (2)
देखेगा सारा जहां
नीले आसमां के पार जाएंगे
मेरा येशु रहता वहां (2)
Verse 1:
उसका कोई भी वादा ना होता अधुरा
हर एक वादा उसका होता है पूरा (2)
उसका कोई भी वादा।
उसके आने का वादा भी पूरा होगा
देखेगा सारा जहाँ (2)
हम मिलेंगे बादलों पर (2)
देखेगा सारा जहाँ
नीले आसमां के पार जाएंगे
मेरा येशु रहता वहां (2)
Verse 2:
ये विश्वास है मेरा जो होगा पूरा
सपना ये मेरा न रहेगा अधुरा (2)
ये विश्वास है मेरा।
तेरे संग हम रहेंगे
अपने येशु के
देखेंगा सारा जहाँ (2)
हम मिलेंगे बादलों पर (2)
देखेगा सारा जहाँ
नीले आसमां के पार जाएंगे
मेरा येशु रहता वहां (2)
हम मिलेंगे बादलों पर (2)
देखेगा सारा जहां
19. उठाते है तेरा नाम, तेरी स्तुति करते हुए
उठाते है तेरा नाम, तेरी स्तुति करते हुए
घुटनो पर हम आकर, करते है तुझसे प्रार्थना (2)
मिलकर हम गए, प्रभु की स्तुति हो
मिलकर हम गए हालेलुया,
हालेलुया हालेलुया हालेलुया
आएगा मेरा येशु, हमें लेने एक दिन
जायेंगे हम उसके संग, जहां पर होगा अनंत जीवन (2)
मिलकर हम गए, प्रभु की स्तुति हो
मिलकर हम गए हालेलुया,
हालेलुया हालेलुया हालेलुया
उठाते है तेरा नाम, तेरी स्तुति करते हुए
घुटनो पर हम आकर, करते है तुझसे प्रार्थना
20. जागो सोने वालो, वक्त जाने लग
Chorus
जागो सोने वालो, वक्त जाने लगा
आज तुम को जागाने कोई है (2)
ज़िन्दगी में किसी की सुनी न सुनी
तुम्हें वचन सुनाने कोई आया है (2)
Verse 1:
जब दिन का उजाला बढ़ने लगा
गफलत में पड़े क्यों सोने लगे (2)
हर दम तुम्हें कोई जगाने आये
कभी जाग उठे फिर सोने लगे (2)
ऐसों को नतीजा कुछ न मिले
तुम्हें याद दिलाने कोई आया है (2)
जागो सोने वालो, वक्त जाने लगा
आज तुम को जागाने कोई है
जागो सोने वालो...
Verse 2:
दुनिया में तुम ने पाप किये
अपने लिए मौत कमाई है (2)
और मन की शांति पाने में
यूं सारी उमर गवांई है (2)
मरने से पहले जरा सुन लो
तुम्हें मौत से बचाने कोई आया है
जागो सोने वालो, वक्त जाने लगा
आज तुम को जागाने कोई है
जागो सोने वालो...
Verse 3:
आ जाओ येशु के कदमों में
छोड़ो ये दुनिया की बातें (2)
जो न माने मिट जाते हैं
जो मनते हैं जीवन पाते (2)
ऐसा न समय फिर आये कभी
तुम्हें जीवन दिलाने कोई आया है
जागो सोने वालो, वक्त जाने लगा
आज तुम को जागाने कोई है
जागो सोने वालो...


0 Comments